देश

Mumbai Local: लोकल ट्रेन से उतरते हुए यात्रियों की भीड़ में शख्स हुआ ऐसा हाल, देखें मुंबईकरों की दुर्दशा का यह वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शायद ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन उतरने वालो की भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि शख्स उनके बीच अजीबो-गरीब तरीके से फंस जाता है.

Mumbai Local: लोकल ट्रेन से उतरते हुए यात्रियों की भीड़ में शख्स हुआ ऐसा हाल, देखें मुंबईकरों की दुर्दशा का यह वीडियो
मुंबईकरों की दुर्दशा (Photo Credit: Twitter)

Mumbai Local: मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में अक्सर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ट्रेन में चढ़ने से लेकर उतरने तक, यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मुंबईकरों (Mumbaikars) की दुर्दशा देखने को मिल रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शायद ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन उतरने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि शख्स उनके बीच अजीबो-गरीब तरीके से फंस जाता है. इस वीडियो को @mumbairailusers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- भीषण साहसिक मुंबईकरों की दुर्दशा का एक क्लिप, काश ये जल्द ही बदल जाए. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 44.1k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Derails: मुंबई से सटे अंबरनाथ में खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, मध्य रेलवे पर सेवा प्रभावित (See Pics)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).