वायरल

बाइक लेकर नदी में उतर गया शख्स, गहरे पानी में तेज रफ्तार में पल्सर चलाते देख लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक को लेकर नदी में उतर जाता है. शख्स गहरे पानी में तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता है, जिसे देख लोगों के होश ही उड़ गए हैं.

बाइक लेकर नदी में उतर गया शख्स, गहरे पानी में तेज रफ्तार में पल्सर चलाते देख लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)
गहरे पानी में बाइक चलाता शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कई हैरतअंगेज चीजें देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है. वैसे तो आपने बाइक (Bike) को सड़क पर दौड़ते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने नदी के गहरे पानी में किसी को बाइक चलाते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक को लेकर नदी में उतर जाता है. शख्स गहरे पानी में तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता है, जिसे Motor Octane नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- जहां चाह वहां राह, का सटीक उदाहरण. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 489.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर एक शख्स ने लिखा है- स्पष्ट रूप से जोखिम भरा, दूसरे यूजर ने लिखा है- यह असम में काफी आम है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).