पिंजरे में कैद पंछियों को खरीदकर शख्स ने किया आजाद, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
इन दिनों एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में कैद पंछियों को सिर्फ इसलिए खरीदता है ताकि वो उन्हें आजाद कर सके.
Viral Video: कई लोग पंछियों (Birds) को खरीदकर उन्हें अपना पालतू बनाकर पिंजरे (Cage) में रखना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में कैद पंछियों को सिर्फ इसलिए खरीदता है ताकि वो उन्हें आजाद कर सके. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठा एक शख्स पिंजरे में कैद पंछियों को खरीदता है और एक-एक कर उन्हें आसमान में उड़ाकर आजाद करता है. इस वीडियो को B&S नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह शख्स सिर्फ उन्हें आजाद करने के लिए पक्षियों को खरीद रहा है.
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग शख्स के इस दयाभाव को देखकर उसकी सराहना कर रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भगवान उनका भला करे, जबकि एक अन्य ने कमेंट कर शख्स को लेजेंड बताया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: लामा को Kiss करने की कोशिश कर रही थी महिला, जानवर ने चहरे पर किया गंदा काम
देखें वीडियो-
This man is buying birds just to set them free pic.twitter.com/cuHUyMwyE0
— B&S (@_B___S) April 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

