Man Drags Traffic Cop on Car Bonnet: कार सवार ने बोनट पर बैठे पुलिसकर्मी को 500 मीटर तक घसीटा, ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद से चाकू किया वार
चालक ने पहले तो ट्रैफिक नियम तोड़े, फिर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भागने लगा. जब पुलिसकर्मी उसकी कार के सामने आया तो कार चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद वह गाड़ी रोकने की बजाए भागने लगा.
Man Drags Traffic Cop on Car Bonnet Viral Video: नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खारघर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है. यहां एक कार चालक ने पहले तो ट्रैफिक नियम तोड़े, फिर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भागने लगा. जब पुलिसकर्मी उसकी कार के सामने आया तो कार चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद वह गाड़ी रोकने की बजाए भागने लगा. तभी पुलिस अधिकारी ने उसको रोकने के लिए कार के सामने आ गया. इसके बावजूद कार चालक ने ड्राइव करता रहा. पुलिसकर्मी कार की बोनट पर फंस गया था और कार चालक करीब आधा किलोमीटर तक ऐसे ही गाड़ी दौड़ता रहा और बोनट पर पुलिसवाला लटका रहा.नवी मुंबई पुलिस ने मामले की शिकायत ट्रैफिक यूनिट को भेज दी है.
In Kharghar, Navi Mumbai, a car driver first broke the traffic rules, then started running away after dodging the policemen. And when the policeman came in front of his car, he stabbed him. After that, instead of stopping the car, pic.twitter.com/DaHeFD1Ayi
— BHARAT GHANDAT (@BHARATGHANDAT2) July 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

