वायरल

Viral Video: गणेश उत्सव पर हनुमान बनकर डांस कर रहे शक्स की मौत, Heart Attack ने एक झटके में ले ली जान

डांस करते-करते कलाकार रवि शर्मा अचानक से मुंह के बल स्टेज पर ही गिर गया. थोड़ी देर तक रवि के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने...

Viral Video: गणेश उत्सव पर हनुमान बनकर डांस कर रहे शक्स की मौत, Heart Attack ने एक झटके में ले ली जान

Man Dies While Dancing In Ganesh Pandal: गणेश पंडाल में नाचते हुए एक कलाकार की मौत हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बंशीगौरा स्थित शिव मंदिर में भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी. यहां रोज पूजा-अर्चना के साथ ही भजन कार्यक्रम हो रहे थे. शनिवार शाम को भी यहां पर भजन मंडली बुलाकर भजन कार्यक्रम कराया जा रहा था. भजन मंडली के साथ  रवि शर्मा नाम का कलाकार भी था जो भगवान हनुमान की कॉस्ट्यूम में भजन पर डांस कर रहा थे.

डांस करते-करते कलाकार रवि शर्मा अचानक से मुंह के बल स्टेज पर ही गिर गया.  थोड़ी देर तक रवि के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं उठा. बेहोशी की अवस्था में 35 साल के रवि शर्मा को मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).