Shocking! बिल्डिंग के नीचे खड़े शख्स की स्लैब गिरने से हुई मौके पर मौत, घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
मुंबई के दहिसर से एक युवक की दर्दनाक मौत का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस घटना में बिल्डिंग के नीचे खड़े एक शख्स पर अचानक से पत्थर का स्लैब गिर जाता है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है.
Viral Video: कहते हैं कि जब किसी की मौत आने वाली होती है तो वो अपने रास्ते तलाश लेती है. भले ही इंसान कितनी की कड़ी सुरक्षा के बीच ही क्यों न हो. मुंबई (Mumbai) के दहिसर (Dahisar) से एक युवक की दर्दनाक मौत का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस घटना में बिल्डिंग के नीचे खड़े एक शख्स पर अचानक से पत्थर का स्लैब (Stone Slab) गिर जाता है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि कल्याण गिरी (Kalyan Giri) नाम का शख्स अपने दोस्त से इमारत के नीचे खड़े होकर बात कर रहा था, तभी अचानक से बिल्डिंग में लगा पत्थर का स्लैब उसके सिर पर गिर पड़ता है और मौके पर ही पीड़ित दम तोड़ देता है. दिल दहला देने वाली घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो-
Dahisar येथे स्लॅब कोसळून इसमाचा जागीच मृत्यू#Death #Dahisar #Slab #Maharashtra
अधिक बातम्यांसाठी क्लिक करा https://t.co/EXaQRywSvh pic.twitter.com/5pglVXephn
— TV9 Marathi (@TV9Marathi) March 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

