वायरल

Shocking Video: शादी समारोह में डांस करते समय दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत, देखें वीडियो

तुर्की में एक शादी समारोह में डांस करते समय एक शख्स के हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई, जिससे देखते ही देखते खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

Shocking Video: शादी समारोह में डांस करते समय दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत, देखें वीडियो
हार्ट अटैक से शख्स की मौत (Photo Credits: X)

Shocking Video: तुर्की (Turkey) में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में डांस करते समय एक शख्स को हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया और उसकी मौत हो गई, जिससे देखते ही देखते खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. बताया जा रहा है कि इस्तांबुल के इल्कुवेज जिले में एर्दोआन अर्सलान नाम का शख्स अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था. शादी की पार्टी के दौरान डांस करते समय शख्स अचानक से जमीन पर गिर गया, जिसके बाद तुरंत मेडिकल टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया और फिर उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी अर्सलान को बचाया नहीं जा सका. इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शादी पार्टी में डांस करते समय अचानक से शख्स को दिल का दौरा पड़ता है और वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स को आया हार्ट अटैक, 'फरिश्ता' बनकर पहुंचा ट्रफिक पुलिस अधिकारी, वीडियो में देखें CPR देकर कैसे बचाई जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).