VIDEO: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, किया हाई वोल्टेज ड्रामा, नीचे उतारने के लिए पुलिस ने किया ये काम
होरीलाल पारधी की शादी ग्राम गनियारी में हुई थी. पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके पहुंची थी. होरीलाल अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था, लेकिन...
दुर्ग: एक युवक ने टॉवर पर चढ़ने के बाद जमकर हंगामा किया. युवक को उतारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल, युवक अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था, लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को जाने नहीं दिया. इसके बाद युवक 75 फीट ऊंचे टॉवर पर लगभग 70 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया था. मामला पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी का है
होरीलाल पारधी देवगांव खरोरा रायपुर का रहने वाला है. उसकी शादी ग्राम गनियारी में हुई थी. पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके पहुंची थी. होरीलाल अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था, लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को भेजने से इनकार कर दिया, जिसके बाद होरीलाल हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़ गया.
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाने की कोशिश की. इसके बाद भी वह नहीं उतर रहा था. इसके बाद पुलिस ने होरीलाल को आश्वस्त किया कि उसकी पत्नी को वापस लाया जाएगा. इसके बाद होरीलाल टॉवर से नीचे उतरा. टॉवर से उतरने के बाद पुलिस होरीलाल को अपने साथ थाने लेकर चली गई.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

