शख्स ने बड़ी मुश्किल से पकड़ी मछली, पालतू कुत्ते ने ‘जल की रानी’ की जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स काफी मशक्कत से मछली पकड़ता है, लेकिन उसका पालतू कुत्ता जल की रानी मछली की जान बचाने के लिए उसे फिर से पानी में डाल देता है.
Viral Video: कई लोग शौक के लिए फिशिंग (Fishing) करते हैं और मछली (Fish) पकड़कर घर लाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स काफी मशक्कत से मछली पकड़ता है, लेकिन उसका पालतू कुत्ता (Pet Dog) जल की रानी मछली की जान बचाने के लिए उसे फिर से पानी में डाल देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मछली नेट का इस्तेमाल करके एक मछली पकड़ता है और उस मछली को प्लास्टिक के एक बर्तन में रखता है, लेकिन उसे तड़पता देख शख्स का पालतू कुत्ता उस बर्तन को पानी में डाल देता है, जिससे मछली फिर से पानी में चली जाती है.
हालांकि कुत्ते की इस हरकत के बाद शख्स मछली को फिर पकड़ने जाता है, लेकिन कुत्ता उसे ऐसा करने नहीं देता है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है और इसे अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतरा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखकर दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
Awwwwwww ❤️pic.twitter.com/ESAk8lNOhg
— Figen (@TheFigen_) July 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

