देश

Madhya Pradesh: स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही! महिला के सिर पर लगी चोट तो ब्लीडिंग रोकने के लिए अस्थाई पट्टी के तौर किया गया कंडोम का इस्तेमाल

मध्य प्रदेश के मुरैना के पोरसा सामुदायिक केंद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने सिर पर लगी चोट का इलाज कराने पहुंची, लेकिन उसके सिर से हो रहे रक्तस्राव को रोकने के लिए अस्थाई पट्टी के तौर पर कॉटन के साथ कंडोम का इस्तेमाल किया गया.

Madhya Pradesh: स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही! महिला के सिर पर लगी चोट तो ब्लीडिंग रोकने के लिए अस्थाई पट्टी के तौर किया गया कंडोम का इस्तेमाल
condom

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) के पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health Centre) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने सिर पर लगी चोट का इलाज कराने पहुंची, लेकिन उसके सिर से हो रहे रक्तस्राव (Bleeding) को रोकने के लिए अस्थाई पट्टी के तौर पर कॉटन के साथ कंडोम (Condom) का इस्तेमाल किया गया. स्वाथ्य केंद्र से पट्टी करवाने के बाद जब पीड़ित महिला जिला अस्पताल पहुंची तो सिर पर पट्टी के तौर पर बंधे कंडोम को देख डॉक्टर भी हैरान हो गए. दरअसल, इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा तब हुआ, जब महिला की चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे मुरैना के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां घाव का इलाज करते समय उसकी चोट पर पट्टी के तौर पर कंडोम मिला.

देखें पोस्ट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).