Simba Long-Eared Goat Video: रातों-रात स्टार बन गई लंबे कान वाली ये बकरी, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग
असाधारण रूप से लंबे कानों वाला एक बकरा पाकिस्तान में मीडिया स्टार बन गया है, जिसके मालिक ने विश्व रिकॉर्ड का दावा किया है. इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं.
सिम्बा के मालिक का दावा है कि, यह सबसे लंबे कान वाली बकरी (Simba Goat Longest Ears) है. उन्होंने कहा कि, इस बकरी का जन्म पिछले महीने कराची (Karachi) में हुआ था. वह इसे बडे लाड़-प्यार से पाल रहे हैं. सिम्बा के कान की लंबाई 54 सेमी (21 इंच) तक पहुंच गई है.
सिम्बा के बारे में बात करते हुए, मालिक, मोहम्मद हसन नरेजो ने कहा "यह बकरी पिछले जून में पैदा हुई थी, जिसके बाद वह मीडिया की नजरों में आ गई. इसके बाद से वह दुनिया भर में अपनी लम्बे कानों की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. ऐसे में इस अनोखी बकरी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज होने की तैयारी की जा रही है.
VIDEO: Simba, a kid goat with extraordinarily long ears, has become something of a media star in Pakistan, with its owner claiming a world record that may or may not exist. pic.twitter.com/YIuYhSet2O
— AFP News Agency (@AFP) July 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

