Viral Video: पानी में बच्चों की तरह अटखेलियां करता दिखा नन्हा हिप्पो, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर नन्हे हिप्पो का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा दरियाई घोड़ा पानी में अटखेलियां करता दिख रहा है.
Baby Hippo Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के वीडियो लोग देखना काफी पसंद करते हैं. एक तरह जहां जंगली जानवरों की लड़ाई देख लोग हैरान होते हैं तो वहीं जंगल के नन्हे जानवरों (Baby Animals) की अटखेलियों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर नन्हे हिप्पो (Baby Hippo) का एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हा दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) पानी में अटखेलियां करता दिख रहा है. इस दौरान उसका क्यूट अंदाज देखते ही बनता है, इसलिए यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या आपको लगता है कि यह बेबी हिप्पो प्यारा है? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह लोगों का दिल जीत रहा है. यह भी पढ़ें: गैंडे के पीछे हाथ धोकर पड़ा दरियाई घोड़ा, काफी देर तक किया परेशान तो जानवर ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
do you think this baby hippo is cute? pic.twitter.com/05nC3xLvww
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

