नन्ही चिड़िया की दादागिरी, पहले दूसरे पक्षी को धक्का मारकर गिराया, फिर छीन लिया उसका खाना (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर दो पक्षियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही चिड़िया दादागिरी दिखाते हुए दूसरी चिड़िया को जोरदार धक्का मारकर गिरा देती है और उसका खाना भी छीन लेती है, फिर वहां से उड़ जाती है.
Bird Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों (Animals) और पक्षियों (Birds) से जुड़े कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें उनका सामान्य व्यवहार देखने को मिलता है. खासकर, जब बात खाने की आती है तो जानवर और पक्षी एक-दूसरे से खाना छीनने लगते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर दो पक्षियों (Birds) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्ही चिड़िया दादागिरी दिखाते हुए दूसरी चिड़िया को जोरदार धक्का मारकर गिरा देती है और उसका खाना भी छीन लेती है, फिर वहां से उड़ जाती है. इस वीडियो को रेडिट यूजर jpatel35 ने शेयर करते हुए लिखा है- यह स्पार्टा है...
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी कार की खिड़की पर बैठी एक चिड़िया को खाने के लिए कूछ देता है, लेकिन तभी उड़ती हुई एक चिड़िया तेजी से वहां आती है और पहली वाली चिड़िया को जोरदार किक मारकर दूर भगा देती है, फिर उसका खाना लेकर उड़ जाती है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है- यह पक्षियों की चाल है, बस झपट्टा मारो और खाना लेने के लिए दूसरे पक्षी पर अटैक करो, जबकि दूसरे ने लिखा है- यह पागलपन है. यह भी पढ़ें: आसमान में उड़ रहा था नन्ही चिड़ियों का झुंड, एक इशारे पर शख्स के हाथ पर आकर बैठ गए ये खूबसूरत पक्षी (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
This is Sparta!by u/jpatel35 in AnimalsBeingJerks
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

