रास्ते में लेटकर आराम फरमा से सो रही थी शेरनी, अचानक पीछे से आया शेर और उसने फिर... (Watch Viral Video)
वायरल वीडियो में सड़क पर लेटकर आराम से सो रही शेरनी को देख शेर को शरारत सूझती है और वो उसके करीब जाकर उसे छेड़ देता है, जिससे शेरनी को गुस्सा आ जाता है और वो तेजी से दहाड़ते हुए उठती है, जिससे जंगल का राजा भी घबरा जाता है.
Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) की दहाड़ सुनकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. शेर की तरह शेरनी (Lioness) भी अपने दमखम के लिए जानी जाती है, इसलिए जंगल के दूसरे जानवर कभी इनसे पंगा नहीं लेते हैं. पूरे जंगल को डराने वाला शेर जंगल की रानी शेरनी से डरता है और इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर लेटकर आराम से सो रही शेरनी को देख शेर को शरारत सूझती है और वो उसके करीब जाकर उसे छेड़ देता है, जिससे शेरनी को गुस्सा आ जाता है और वो तेजी से दहाड़ते हुए उठती है. उसकी दहाड़ सुनकर शेर भी घबरा जाता है और पीछे की ओर हट जाता है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उसने ऐसा क्यों किया? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: शिकार करने के इरादे से जब शेरनी ने हाथी पर किया हमला, फिर जो हुआ उसे देख हैरान हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Why did he do that? 😂😂 pic.twitter.com/SrNOHcJ4HE
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

