वायरल

शिकार करने के इरादे से जब शेरनी ने हाथी पर किया हमला, फिर जो हुआ उसे देख हैरान हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी शिकार करने के इरादे से हाथी पर हमला करती दिखाई दे रही है, लेकिन हाथी से पंगा लेना शेरनी को भारी पड़ जाता है. इस वीडियो को ट्विटर यूजर नाजी-अल-तखीम ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है-एक शेरनी हाथी का शिकार करने की कोशिश कर रही है.

शिकार करने के इरादे से जब शेरनी ने हाथी पर किया हमला, फिर जो हुआ उसे देख हैरान हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
शेरनी ने हाथी पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल (Forest) में रहने वाले जंगली जानवरों (Wild Animals) का जीवन काफी अलग होता है. यहां अक्सर एक जानवर खुद को जीवित रखने के लिए दूसरे जानवर का शिकार करता है. सिर्फ छोटे जानवर ही नहीं, बल्कि बड़े जानवरों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी शिकार करने के इरादे से हाथी (Elephants) पर हमला करती दिखाई दे रही है, लेकिन हाथी से पंगा लेना शेरनी (Lioness) को भारी पड़ जाता है. इस वीडियो को ट्विटर यूजर नाजी-अल-तखीम ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है-एक शेरनी हाथी का शिकार करने की कोशिश कर रही है.

इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक शेरनी हाथी पर हमला कर देती है. हाथी का शिकार करने के इरादे से शेरनी उसकी पीठ पर चढ़ जाती है और उसे मारने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाती है. दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई काफी देर तक चलती है और इस वाकये को वहां मौजूद पर्यटकों में से किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: हाथी और कुत्ते की जबरदस्त दोस्ती देखकर हो जाएंगे हैरान, कभी नहीं छोड़ते एक दूसरे का साथ

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि शेरनी के हमले का हाथी भी मुंहतोड़ जवाब देता है और उससे अपनी जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है. दोनों की इस लड़ाई में आखिरकार विशालकाय हाथी के सामने शेरनी बेबस हो जाती है और उसे अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ता है, क्योंकि हाथी उसे दौड़ाना शुरू कर देता है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).