अपनी संतान की तरह इंसान के बच्चे पर प्यार लुटाती दिखी गाय, Viral Video जीत लेगा आपका दिल
वैसे तो गाय से जुड़े कई रोचक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. लेकिन इन दिनों गाय का एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में जमीन पर लेटी गाय इंसान के बच्चे पर अपनी संतान की तरह प्यार लुटाती दिख रही है.
Cow and Child Viral Video: हिंदू धर्म में गाय (Cow) को पवित्र और पूजनीय माना जाता है, इतना ही नहीं गाय को माता मानकर उनकी पूजा की जाती है. कहा जाता है कि गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास होता है. वैसे तो गाय से जुड़े कई रोचक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इन दिनों गाय का एक दिल जीतने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में जमीन पर लेटी गाय इंसान के बच्चे पर अपनी संतान की तरह प्यार लुटाती दिख रही है. बच्चा कभी गाय पर चढ़कर खेलता है तो कभी उसके साथ सींग को पकड़कर शरारत करता है. गाय भी उस बच्चे पर एक मां की तरह प्यार और ममता लुटाती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को ट्विटर पर लक्ष्मीकांत भरद्वाज नाम के यूजर ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- इसलिए तो गाय माता है. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है.
देखें वीडियो-
इसीलिए तो गाय माता है 🙏 pic.twitter.com/d2waqVqWO7
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) July 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

