वायरल

शिकार बनाने के लिए तेंदुए ने किया कुत्ते पर अटैक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शिकारी को लौटना पड़ा खाली हाथ (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आराम फरमा रहे आवारा कुत्ते पर धावा बोल देता है, लेकिन आवारा कुत्ता उससे डरने के बजाय उस पर भौंकना शुरु कर देता है.

शिकार बनाने के लिए तेंदुए ने किया कुत्ते पर अटैक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शिकारी को लौटना पड़ा खाली हाथ (Watch Viral Video)
तेंदुए के हमले का कुत्ते ने दिया जवाब (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: कई बार रिहायशी इलाकों में दाखिल होने वाले खूंखार शिकारी जानवर पालतू (Pet Animals)  जानवरों को अपना शिकार बना लेते हैं. खासकर तेंदुए (Leopard) जब भी किसी रिहायशी इलाके में जाते हैं वो कुत्ते (Dog), बिल्ली (Cat) या अन्य पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाकर वहां से फरार हो जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने कुत्ते से डरकर किसी तेंदुए को वापस खाली हाथ लौटते देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आराम फरमा रहे आवारा कुत्ते Stray Dog) पर धावा बोल देता है, लेकिन आवारा कुत्ता उससे डरने के बजाय उस पर भौंकना शुरु कर देता है. कुत्ते की हिम्मत और बहादुरी को देखकर तेंदुआ घबरा जाता है और वो वहां से खाली हाथ वापस लौट जाता है. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- अगर ये डर जाता तो पक्का मर जाता.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).