लास वेगास (Las Vegas) शहर में चाकू घोप कर हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक हमलावर ने चाकू मारकर दो लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य को घायल कर दिया. पुलिस का कहना है कि तीन लोगों की हालत गंभीर है, जो अस्पताल में भर्ती हैं.
30 वर्षीय हमलावर ने गुरुवार, 7 अक्टूबर को लास वेगास पट्टी के किनारे रसोई की चाकू घोप कर दो लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने कथित तौर पर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. जिन आठ लोगों को चाकू मारा गया, उनमें से एक को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और एक की नजदीकी अस्पताल में मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने कई जगहों पर हमला किया, और पीड़ितों में से कुछ शो गर्ल या स्ट्रीट परफॉर्मर थीं, जो स्ट्रिप पर पर्यटकों के साथ तस्वीरें लेती हैं. महिला ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध ने एक महिला से कहा कि वह एक शेफ है जो अपने चाकू से कुछ शो गर्ल के साथ एक तस्वीर लेना चाहता था, लेकिन जब ग्रुप ने आरोपी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया तो उसने लोगों को छुरा घोंपना शुरू कर दिया.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY