VIDEO: बिहार में पोस्टर वॉर! लालू यादव समेत इन विपक्षी नेताओं को बताया भगवान, सारथी तेजस्वी के 'कृष्ण' बनें नीतीश कुमार
इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को सारथी और सीएम नीतीश कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है. इतना ही नहीं भगवान श्री कृष्ण के सर्वव्यापी रूप में पूरे विपक्ष का चेहरा नजर आ रहा है, जिसमें कई नेताओं के चेहरे शामिल हैं.
Poster War In Bihar: दशहरे से पहले बिहार में RJD दफ़्तर के बाहर मज़ेदार पोस्टर नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में महाभारत की झलक दिखाई गई है. इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को सारथी और सीएम नीतीश कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है. इतना ही नहीं भगवान श्री कृष्ण के सर्वव्यापी रूप में पूरे विपक्ष का चेहरा नजर आ रहा है, जिसमें लालू यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम ममता बनर्जी समेत कई नेताओं के चेहरे शामिल हैं.
RJD दफ़्तर के बाहर लगा मज़ेदार पोस्टर | Unseen India pic.twitter.com/isVSSz8OlF
— UnSeen India (@USIndia_) October 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

