वायरल

कहर बनकर टूटा कोमोडो ड्रैगन, पलक झपकते ही घास खा रहे बछड़े को निगल गया जिंदा (Watch Viral Video)

एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घास खाते समय बछड़े पर कोमोडो ड्रैगन कहर बनकर टूट पड़ता है और देखते ही देखते पल भर में उसे जिंदा निगल जाता है.

कहर बनकर टूटा कोमोडो ड्रैगन, पलक झपकते ही घास खा रहे बछड़े को निगल गया जिंदा (Watch Viral Video)
बछड़े को जिंदा निगल गया कोमोडो ड्रैगन (Photo Credits: Twitter)

Komodo Dragon Viral Video: जंगल में रहने वाले शिकारी जानवर अक्सर खुद के कमजोर जानवरों को अपना शिकार बनाने की ताक में बैठे रहते हैं और मौका पाते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं. जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच लड़ाई से जुड़े कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घास खाते समय बछड़े (Calf) पर कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) कहर बनकर टूट पड़ता है और देखते ही देखते पल भर में उसे जिंदा निगल जाता है. इस वीडियो को @BrutalNature1 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स न सिर्फ हैरान हो रहे हैं. बल्कि अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- जिंदा खा गया'. जबकि दूसरे सवाल किया है कि क्या ये हड्डियां उगल देते हैं? या इनका डाइजेस्टिव सिस्टम हड्डियों को भी डिजॉल्व कर देता है. यह भी पढ़ें: कोमोडो ड्रैगन ने किया हिरण पर घातक प्रहार, एक ही झटके में दबोचकर जानवर को निगल गया (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).