वायरल

कोमोडो ड्रैगन ने किया हिरण पर घातक प्रहार, एक ही झटके में दबोचकर जानवर को निगल गया (Watch Viral Video)

कोमोडो ड्रैगन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह खतरनाक जानवर न सिर्फ हिरण पर जानलेवा अटैक करता है, बल्कि उसे एक झटके में निगल जाता है. जिंदा हिरण को निगलते कोमोडो ड्रैगन का यह वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है.

कोमोडो ड्रैगन ने किया हिरण पर घातक प्रहार, एक ही झटके में दबोचकर जानवर को निगल गया (Watch Viral Video)
कोमोडो ड्रैगन ने हिरण को निगला (Photo Credits; Instagram)

Komodo Dragon Vs Deer Viral Video: जंगल की दुनिया (Wild Life) इंसानी दुनिया से बेहद अलग होती है, क्योंकि जंगल की दुनिया के अपने नियम-कानून होते हैं. यहां जिंदा रहने के लिए एक जानवर (Animal) अक्सर दूसरे जानवर का शिकार करता है. जो जानवर ताकतवर होता है वो खुद से कमजोर जानवरों का शिकार करके जिंदा रहता है. इस बीच कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें यह खतरनाक जानवर न सिर्फ हिरण (Deer) पर जानलेवा अटैक करता है, बल्कि उसे एक झटके में निगल जाता है. जिंदा हिरण को निगलते कोमोडो ड्रैगन का यह वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है और यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को wildlifeanimal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. पलभर में बड़े से हिरण को निगलते कोमोडो ड्रैगन को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: अपनी धुन में चल रहा था शख्स, अचानक नागराज से हो गया सामना, फिर जो हुआ… देखें Viral Video

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wildlifeanimall (@wildlifeanimall)

वीडियो में देखा जा सकता है एक कोमोडो ड्रैगन तेजी से हिरण की तरफ बढ़ता है और उस पर जानलेवा अटैक करते हुए उसे पल भर में निगल जाता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से हिरण के मुंह को दबोचने के महज चंद सेकेंड में कोमोडो ड्रैगन उसे निगल जाता है. हिरण को निगलने के बाद वो अपनी गर्दन हवा में उठाकर तेजी से झटकता है और बिल्कुल सामान्य हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).