अपनी धुन में चल रहा था शख्स, अचानक नागराज से हो गया सामना, फिर जो हुआ… देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक शख्स का दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स अपनी धुन में चलता हुआ दिखाई देता है, तभी अचानक उसके सामने एक सांप आ जाता है, फिर जो होता है उसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा.
Snake Viral Video: जहरीले सांपों (Snakes) को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है, जिनसे अधिकांश लोग दूर रहना ही पसंद करते हैं. भले ही कोई सांप (Snake) जहरीला न भी हो, लेकिन उसे सामने देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शख्स का दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स अपनी धुन में चलता हुआ दिखाई देता है, तभी अचानक उसके सामने एक सांप आ जाता है. दरअसल, शख्स एक बर्तन में पानी लेकर मस्ती में कच्चे रास्ते पर चल रहा होता है, तभी झाड़ियों से निकलकर सांप उसके पैरों के पास पहुंच जाता है, जिससे शख्स फिसलकर गिर जाता है और सांप उसके शरीर पर चढ़ जाता है, लेकिन शख्स फौरन उठता है और वहां से भाग खड़ा होता है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और यह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

