देश

PM Modi Statue Kissed: कश्मीरी शख्स ने पीएम मोदी की मूर्ति को चूमा, प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की, देखें वायरल वीडियो

एक कश्मीरी व्यक्ति अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा के पास पहुंचा. इसके बाद उसने पीएम मोदी की प्रतिमा को अपने होठों से चूमने लगा. उसने प्रतिमा पर प्यार से हाथ फेरा.

PM Modi Statue Kissed: कश्मीरी शख्स ने पीएम मोदी की मूर्ति को चूमा, प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की, देखें वायरल वीडियो
Kashmiri Man Kisses PM Modi Statue (Photo : X)

Kashmiri Man Kisses PM Modi's Statue: फेरन दिवस के मौके पर कश्मीर के ऐतिहासिक घंटाघर के सामने एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने वहां मौजूद हर किसी के दिल को छू लिया. एक कश्मीरी व्यक्ति अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा के पास पहुंचा. इसके बाद उसने पीएम मोदी की प्रतिमा को अपने होठों से चूमने लगा. उसने प्रतिमा पर प्यार से हाथ फेरा.

शख्स ने कहा कि "मैंने कश्मीर में जो बदलाव देखे हैं, वो किसी सपने से कम नहीं हैं. आतंकवाद का खौफ अब सिर्फ यादों में रह गया है. विकास की गंगा बह रही है और लोग खुशहाली की सांस ले रहे हैं. ये सब सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व और कश्मीर के प्रति उनके प्रेम का ही नतीजा है. मेरा ये चुंबन उसी आभार का प्रतीक है,"

कुछ देर के लिए घंटाघर के पास का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस शख्स की सराहना कर रहे हैं और साथ ही मोदी सरकार के कार्यों की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फेरन दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय फेरन दिवस या विश्व फेरन दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को कश्मीर में मनाया जाता है. यह चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ मेल खाता है, जो घाटी में सबसे कठोर सर्दियों की 40 दिनों की अवधि है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).