Karnataka: कोडागु में गुस्साए जंगली हाथी ने मचाया आतंक, मुख्य सड़क पर दौड़ता आया नजर (Watch Video)
कर्नाटक के कोडागु से हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में दाखिल होकर सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आया. हाथी को दौड़ते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
Elephant Viral Video: कई बार हाथी (Elephant) जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल होकर उत्पात मचाते हुए दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हाथियों (Elephants) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो भी देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक (Karnataka) के कोडागु (Kodagu) से हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में दाखिल होकर सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आया. हाथी को दौड़ते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि एक जंगली हाथी पोन्नमपेट की मुख्य सड़क पर सुबह उग्र रूप से दौड़ते देखा गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक हाथी तेज रफ्तार में तेजी से सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: मिट्टी में लोटपोट होकर खेलता दिखा नन्हा हाथी, मनमोहक Viral Video देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल
सड़क पर दौड़ता हाथी
Kodagu: A wild elephant was seen running furiously on the main road of Ponnampet in the morning. pic.twitter.com/rVPXiYTWdn
— IANS (@ians_india) March 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

