मिट्टी में लोटपोट होकर खेलता दिखा नन्हा हाथी, मनमोहक Viral Video देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल
नन्हे गजराज का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा हाथी मिट्टी में लोटपोट होकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वो अपने आप में इतना मस्त है कि उसे खेलने के लिए किसी दूसरे साथी की जरूरत ही महसूस नहीं हो रही है.
Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े मजेदार और रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. जंगली जानवरों में हाथियों (Elephants) से जुड़े वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं और उस पर भी वीडियो अगर नन्हे हाथियों (Baby Elephant) की अटखेलियों से जुड़े हों तो फिर उसका क्या कहना? नन्हे हाथी अक्सर अपनी क्यूटनेस और अपनी शरारतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में नन्हे गजराज का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा हाथी मिट्टी में लोटपोट होकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वो अपने आप में इतना मस्त है कि उसे खेलने के लिए किसी दूसरे साथी की जरूरत ही महसूस नहीं हो रही है.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने एक्स अकाउंट @susantanda3 से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- अपने तरीके से होली खेलना. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 13.7k व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट्स के जरिए हाथी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Elephant Viral Video: हाथी को डंडे से मारकर परेशान करने लगा शख्स, गुस्साए गजराज ने ऐसे सिखाया सबक
देखें वीडियो-
Playing Holi in his style 😊😊 pic.twitter.com/Vg1dIVlzl6
— Susanta Nanda (@susantananda3) March 5, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी मिट्टी में लोटपोट होकर खेल रहा है. वो अपनी सूंड से बार-बार मिट्टी को उठाकर हवा में उछालते हुए अपनी पीठ पर फेंकता है. वीडियो में हाथी का बच्चा धूल में लोटपोट हो रहा है और अपने चारों ओर धूल का एक बादल बना रहा है. उसकी देखरेख करने वाले लोग आसपास दिखाई दे रहे हैं और हाथी मस्ती भरे अंदाज में मिट्टी को गुलाल की तरह उड़ाकर होली खेल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

