वायरल

Elephant Viral Video: हाथी को डंडे से मारकर परेशान करने लगा शख्स, गुस्साए गजराज ने ऐसे सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स छड़ी से मारकर हाथी को परेशान कर रहा होता है. शख्स की इस हरकत से हाथी को गुस्सा आ जाता है और वो उसे सबक सिखाता है.

Elephant Viral Video: हाथी को डंडे से मारकर परेशान करने लगा शख्स, गुस्साए गजराज ने ऐसे सिखाया सबक
परेशान करने पर हाथी ने शख्स को सिखाया सबक (Photo Credits: X)

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. जानवर अपनी दुनिया में रहना पसंद करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके इलाके में पहुंचकर अतिक्रमण करता है तो फिर ये जानवर उन्हें अच्छी तरह से सबक सिखाना भी जानते हैं. कई लोग तो बेवजह बेजुबान जानवरों को तंग करने से भी बाज नहीं आते हैं, ऐसा करने वालों को ये जानवर सबक सिखाने पर मजबूर हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स छड़ी से मारकर हाथी (Elephant) को परेशान कर रहा होता है. शख्स की इस हरकत से हाथी को गुस्सा आ जाता है और वो उसे सबक सिखाता है.

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने एक बार फिर से शेयर किया है, जिसे मूल रूप से साल 2022 में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के एक यूजर कौशिक बरुआ द्वारा ट्वीट किया गया था. इसके साथ कैप्शन के जरिए बताया गया था कि घटना असम में हुई थी. यह भी पढ़ें: Viral Video: रात में हाईवे से गुजर रही थी बस, अचानक सामने आ गया हाथी फिर जो हुआ... आप भी देखें

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में हाथियों का झुंड दिखाई दे रहा है, वहीं वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे हैं, उनमें से एक शख्स छड़ी से हाथी को मारने लगता है. शख्स की इस हरकत से गजराज को गुस्सा आ जाता है और शख्स को सबक सिखाने के हाथी उसे दौड़ा लेता है. हाथी के आक्रोश को देखकर शख्स अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).