देश

Indian Railway: पुल पर हुई चेन पुलिंग, लोको पायलट ने जान खतरे में डालकर शुरू करवाई ट्रेन- Video

भारतीय रेलवे ने टिटवाला और खडावली के बीच हुई घटना का एक वीडियो ट्वीट किया और यात्रियों से ट्रेनों में बेवजह अलार्म चेन नहीं खींचने की अपील की. वीडियो में, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सतीश कुमार को नदी पर बने पुल पर फंसी हुई छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के नीचे जाकर ट्रेन की तकनीकी खामी दूर करते हुए दिख रहे हैं.

Indian Railway: पुल पर हुई चेन पुलिंग, लोको पायलट ने जान खतरे में डालकर शुरू करवाई ट्रेन- Video
लोको पायलट ने लगाईं जान की बाजी

चलती ट्रेन को बेवजह अलार्म चेन खींचकर रोकना कानूनी अपराध है. रेलवे इस बारे में लोगों को जागरूक करता रहता है लेकिन बावजूद इसके ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं लेतीं. शरारती तत्व अक्सर बिन वजह चेन खींचते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां बेवजह चेन पुलिंग की वजह से एक ट्रेन नदी पर बने पुल पर ही रुक गई. इसके बाद मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ने एक नदी के पुल पर रुकी ट्रेन को अपनी जान जोखिम में डालकर फिर से चालू किया.

भारतीय रेलवे ने टिटवाला और खडावली के बीच हुई घटना का एक वीडियो ट्वीट किया और यात्रियों से ट्रेनों में बेवजह अलार्म चेन नहीं खींचने की अपील की. वीडियो में, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सतीश कुमार को नदी पर बने पुल पर फंसी हुई छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के नीचे जाकर ट्रेन की तकनीकी खामी दूर करते हुए दिख रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Ministry of Railways (@railminindia)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).