देश

Amartya Sen: जीवित हैं भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, बेटी नंदना देब ने किया मौत की झूठी खबर का खंडन

मशहूर भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबर महज एक अफवाह निकली है. मौत की खबर वायरल होने के बाद नंदना देब सेन ने अपने पिता अमर्त्य सेन की मौत की झूठी खबरों का खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया है.

Amartya Sen: जीवित हैं भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, बेटी नंदना देब ने किया मौत की झूठी खबर का खंडन
अमर्त्य सेन (Photo Credits: X)

Amartya Sen Death Hoax: मशहूर भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winner Economist) अमर्त्य सेन (Amartya Sen) के निधन की खबर महज एक अफवाह निकली है. बता दें कि आज यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पर 89 साल के अमर्त्य सेन के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी, लेकिन वो अभी जीवित हैं. दरअसल, मौत की झूठी खबर वायरल होने के बाद नंदना देब सेन (Nandana Deb Sen) ने अपने पिता अमर्त्य सेन की इस खबर का खंडन किया है. नंदना देब सेन ने कहा है कि उनके पिता अमर्त्य सेन पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनके निधन की खबर महज एक अफवाह है.

नंदना देब सेन ने एक्स पर बकायदा एक पोस्ट शेयर किया है और अपने पिता की मौत की खबरों का खंडन करते हुए लिखा है- दोस्तों, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन यह खबर फर्जी है. बाबा पूरी तरह से ठीक हैं. हमने कैंब्रिज में अपने परिवार के साथ एक शानदार सप्ताह बिताया. वो हार्वर्ड में हर हफ्ते दो पाठ्यक्रम पढ़ा रहे हैं और अपनी जेंडर पुस्तक पर काम कर रहे हैं, हमेशा की तरह व्यस्त...

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).