Nagpur Shocker: ऑटो चालक ने सुनसान जगह गाड़ी रोककर छात्रा से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने बाद हुआ गिरफ्तार- VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक लड़की को स्कूल से घर छोड़ने के दौरान रास्ते में एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोक देता है. इसके बाद वह उतरकर लड़की से छेड़खानी करने लगता है. लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर वह फिर से गाड़ी में बैठ जाता है और उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश करने लगता है.
Nagpur Shocker: महाराष्ट्र के नागपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां ओंकार नगर में एक ऑटो चालक पर नाबालिग स्कूली लड़की से छेड़खानी का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक लड़की को स्कूल से घर छोड़ने के दौरान रास्ते में एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोक देता है. इसके बाद वह उतरकर लड़की से छेड़खानी करने लगता है. लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर वह फिर से गाड़ी में बैठ जाता है और उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश करने लगता है. इसी दौरान किसी ने चुपके से इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.
ऑटो चालक ने रास्ते में छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
Nagpur: Auto Driver Parks Vehicle Aside At A Secluded Spot In Omkar Nagar, Molests School Girl Before Dropping Her Back Home; Nabbed After Shocking Video Sparks Outrage #Nagpur #Shocking #Maharashtra #Girl #POCSO pic.twitter.com/T4JRcu620B
— Free Press Journal (@fpjindia) May 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

