वायरल

स्कूटी सवार लड़कों पर अचानक गिर पड़ी पेड़ की भारी-भरकम टहनी, फिर जो हुआ... Viral Video देख रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी चलाते समय लड़कों पर अचानक से पेड़ की टहनी टूटकर गिर जाती है और स्कूटी सवार तीन युवक हादसे के शिकार हो जाते हैं.

स्कूटी सवार लड़कों पर अचानक गिर पड़ी पेड़ की भारी-भरकम टहनी, फिर जो हुआ... Viral Video देख रह जाएंगे दंग
स्कूटी पर गिरी पेड़ की टहनी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जिंदगी में किस मोड़ पर कम क्या हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता है. कई बार एक पल में कोई बड़ा हादसा हो जाता है और पल भर में सब तबाह हो जाता है. सड़क पर वाहन चलाते समय भी अक्सर लोगों को सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन होनी को भला कौन टाल सकता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें स्कूटी (Scooty) चलाते समय लड़कों पर अचानक से पेड़ की टहनी (Brach of Tree) टूटकर गिर जाती है और स्कूटी सवार तीन युवक हादसे के शिकार हो जाते हैं.

वीडियो राजस्थान के जोधपुर का बताया जा रहा है, जिसमें सड़क के किनारे लगे पेड़ की डाल अचानक से स्कूटी सवार लड़कों पर गिर जाती है, जिसके चलते तीनों युवक टहनी के नीचे दब जाते हैं. इस घटना को देख स्थानीय लोग दौड़कर मदद के लिए आगे आते हैं और उन्हें खींचकर पेड़ की डाल के नीचे से बाहर निकालते हैं. बताया जा रहा है कि उसके बाद उन युवकों को इलाज के लिए अस्पताल जे जाया गया. यह भी पढ़ें: Stunt On Moving Car: चलती कार की छत पर हुड़दंग, स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).