पत्नी के बालों को संवारते बुजुर्ग शख्स का दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल, लोग हुए इमोशनल (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के बालों को कंघी करके संवारता हुआ नजर आ रहा है. इस प्यारे पल को दंपत्ति की बेटी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly Couple) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के बालों को कंघी करके संवारता हुआ नजर आ रहा है. इस प्यारे पल को दंपत्ति की बेटी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैंने आज अपने माता-पिता के बीच इस मार्मिक क्षण को कैद किया. इसके साथ उन्होंने डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसे कई हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जिससे उसके माता-पिता की वर्तमान स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. बुजुर्ग शख्स पहले अपनी पत्नी के बालों को संवारता है, फिर उसके माथे पर प्यार से किस करता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

