Watermelon Pizza: क्या आपने तरबूज वाला पिज्जा खाया है? इस अजीबो-गरीब रेसेपी को देखकर लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर वॉटरमेलन पिज्जा यानी तरबूज वाले पिज्जा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेफ तरबूज के टुकड़े को ग्रिल करते हुए नजर आ रहा है, फिर वो उस पर बारबेक्यू सॉस फैलाता है और पेपरोनी के टॉपिंग डालकर तरबूज पिज्जा तैयार करता है.
Watermelon Pizza Viral Video: अगर आप पिज्जा लवर (Pizza Lover) हैं तो जाहिर सी बात है कि आपने कई तरह के पिज्जा (Pizza) खाए होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तरबूज वाला पिज्जा (Watermelon Pizza) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में एक शख्स तरबूज के गोल से टुकड़े को ग्रिल करता है, फिर बारबेक्यू सॉस फैलाकर तरबूज के पिज्जा बेस को पनीर और पेपरोनी से गार्निश करता है. जैसे ही वॉटरमेलन पिज्जा के वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, वैसे ही लोगों ने इस विचित्र संयोजन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी. ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स पिज्जा के इस नए अविष्कार से प्रभावित नजर नहीं आए और उन्हें यह नया संयोजन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

