Unique Lemon: कभी देखा है बड़े आकार वाला अनोखा नींबू? वायरल वीडियो देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक अनोखे नींबू का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने हाथ में नींबू लिए हुए है, जो दिखने में न सिर्फ बड़ा है, बल्कि उसका आकार भी अनोखा है.

Unique Lemon Viral Video: मार्केट में मिलने वाले नींबू (Lemon) सामान्यत छोटे आकार के होते हैं, जबकि कुछ मध्यम आकार वाले होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बड़े आकार वाला अनोखा नींबू देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अनोखे नींबू (Unique Lemon) का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने हाथ में नींबू लिए हुए है, जो दिखने में न सिर्फ बड़ा है, बल्कि उसका आकार भी अनोखा है. महिला उस नींबू को काटती है, जो अंदर से भी काफी अनोखा दिखाई देता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर maxiskitchen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें अनोखे नींबू को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. यह भी पढ़ें: Blue Berry Samosa: मार्केट में आया नीले रंग का समोसा, Viral Video देख स्नैक लवर्स ने पकड़ लिया अपना माथा

देखें वीडियो-

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\