Hanuman Jayanti 2022: बजरंगबली की भक्ति में सराबोर हुआ बंदर, हनुमान जयंती पर भजन-कीर्तन करता आया नजर (Watch Video)
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक बंदर पूरी तरह से बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. भजन-कीर्तन करने वाली मंडली के साथ बैठकर बंदर भी हनुमान जी की आराधना करता हुआ दिखाई दे रहा है.
Hanuman Jayanti 2022: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, जबकि कई जगहों पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हनुमान जयंती मनाई जाती है. हनुमान जयंती के खास अवसर पर तमाम हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. जगह-जगह हनुमान जी के जन्मोत्सव को मनाने के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक बंदर (Monkey) पूरी तरह से बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. भजन-कीर्तन करने वाली मंडली के साथ बैठकर बंदर भी हनुमान जी की आराधना करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.
देखें वीडियो-
हनुमान प्राकट्य उत्सव पर इससे अच्छा वीडियो नहीं हो सकता 🙏👏🙏👏 pic.twitter.com/NfXQraqejH
— Devkinandan Thakur Ji (@DN_Thakur_Ji) April 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

