Viral Video: सिर नीचे कर पैरों से टार्गेट पर निशाना साधती दिखी जिमनास्ट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
एक जिमनास्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिमनास्ट सिर के बल खड़ी होकर अपने पैरों से धनुष पकड़कर निशाना लगाती है. इसकी तीरंदाजी देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं.
Viral Video: जिमनास्टिक (Gymnast) ऐसा खेल है, जिसमें काफी लंबी ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ी पारंगत हो पाते हैं. सालों की ट्रेनिंग के बाद जिमनास्ट अपने करतब से लोगों को हैरान कर देते हैं. इसी कड़ी में एक जिमनास्ट का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जिमनास्ट सिर के बल खड़ी होकर अपने पैरों से धनुष पकड़कर निशाना लगाती है. उसकी तीरंदाजी देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि खुद को महिला अपने हाथों से संतुलित करती है, इस दौरान उसे पैरों की उंगलियों में तीर और धनुष पकड़े देखा जा सकता है. इस तरह से वो अपने लक्ष्य पर निशाना भी साध लेती है. बताया जा रहा है कि उसने 17 साल तक कड़ी ट्रेनिंग ली है.
देखें वीडियो-
This took 17 years of training to accomplish 🏹
I started gymnastics when I was 6 ☺️
— Shannen 🍉 (@ShannenJPEG) April 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

