VIDEO: गाजियाबाद में गार्ड से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच सेकेंड में जड़ दिए 5 थप्पड़
गॉर्ड ने सोसायटी में आए नए व्यक्ति के बारे में एक युवक से जानकारी लेनी चाही, जिसके बाद वह युवक किसी बात पर हिंसक हो गया और गार्ड के साथ मारपीट करने लगा.
गाजियाबाद में सोसाइटी के एक गार्ड से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. मामला राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज का बताया जा रहा है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि गॉर्ड ने सोसायटी में आए नए व्यक्ति के बारे में एक युवक से जानकारी लेनी चाही, जिसके बाद वह युवक किसी बात पर हिंसक हो गया और गार्ड के साथ मारपीट करने लगा. मामले लेकर नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि आगे कार्रवाई जारी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पहले गार्ड को धक्का देता है फिर उसे थप्पड़ जड़ने लगता है.
सोसायटी में नए आए व्यक्ति के उसके बारे में पूछने पर गॉर्ड से मारपीट,राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज का मामला,
10 अक्टूबर की घटना में नंदग्राम थाने में दर्ज हुआ है केस,
घटना सीसीटीवी में कैद @ghaziabadpolice pic.twitter.com/8DRV3IOvKk
— Sunil Gautam journalist 🇮🇳 (@Iamsunilgautam_) October 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

