वायरल

पहली बार पानी में उतरकर तैरने का अभ्यास करते दिखे गोल्डन रिट्रीवर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर गोल्डन रिट्रीवर कुत्तों का मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नन्हे गोल्डन रिट्रीवर पहली बार पानी में उतरकर तैरने का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं.

पहली बार पानी में उतरकर तैरने का अभ्यास करते दिखे गोल्डन रिट्रीवर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
तैरने का अभ्यास करते गोल्डन रिट्रीवर (Photo Credits: X)

Golden Retriever Dogs Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर गोल्डन रिट्रीवर (Golden Retriever) कुत्तों का मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ नन्हे गोल्डन रिट्रीवर पहली बार पानी में उतरकर तैरने (Swimming) का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पानी में खड़ा है, जबकि पानी के आसपास कुछ नन्हे कुत्ते दिखाई दे रहे हैं. जो एक-एक कर पानी में उतरते हैं और तैरने का अभ्यास करते हैं. शख्स अभ्यास के दौरान तैरने में इन पिल्लों की मदद करता है. इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- गोल्डन रिट्रीवर पिल्ले पहली बार तैर रहे हैं.

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 406k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- पिल्ले तैराकी में बहुत अच्छा कर रहे हैं, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये बच्चे वाकई अच्छे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्नैक्स खाते हुए मजे से टैबलेट पर कार्टून देखने लगा कुत्ता, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).