Viral Video: स्नैक्स खाते हुए मजे से टैबलेट पर कार्टून देखने लगा कुत्ता, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक पालतू कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉग बिस्तर पर लेटकर, स्नैक्स खाते हुए मजे से टैबलेट पर कार्टून देख रहा है.
Pet Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू जानवरों (Pet Animals) से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर लोगों को काफी पसंद आते हैं. जानवरों की हरकतें, उनकी मस्ती देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वैसे इंसान अक्सर छुट्टी वाले दिन आराम फरमाता है और अपनी पसंदीदा फिल्म, वेब सीरीज देखना पसंद करता है, लेकिन क्या आपने इंसानों की तरह कुत्ते को भी मजे से आराम फरमाते और टैबलेट पर कार्टून देखते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पालतू कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉग बिस्तर पर लेटकर, स्नैक्स खाते हुए मजे से टैबलेट पर कार्टून देख रहा है. इस वीडियो इतना प्यारा है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वीकेंड रिलैक्सेशन. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Dog Viral Video: भक्ति में लीन हुआ कुत्ता, राधे-राधे सुनते ही बजाने लगा तालियां, देखें मनमोहक वीडियो
देखें वीडियो-
Weekend relaxation..🐶😍 pic.twitter.com/ONOIT2MOG5
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) March 2, 2024
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक कुत्ता बेड पर लेटा हुआ है और उसके पास स्नैक्स है, जिसे पेट पर रखकर वो मजे से खा रहा है. कुत्ते के ठीक सामने टैबलेट रखा हुआ है, जिस पर कार्टून चल रहा है. कुत्ता आराम फरमाते हुए और स्नैक्स का लुत्फ उठाते हुए मजे से कार्टून देख रहा है. इस नजारे को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि पूरे हफ्ते काम करने के बाद कुत्ता अपने वीकेंड को एन्जॉय कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

