Dog Viral Video: भक्ति में लीन हुआ कुत्ता, राधे-राधे सुनते ही बजाने लगा तालियां, देखें मनमोहक वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ता भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है, राधे-राधे सुनते ही कुत्ता तालियां बजाने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @evyaanb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
Dog Viral Video: इंटरनेट (Internet) के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. इसी कड़ी में कुत्ते (Dog) के एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ता भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है, राधे-राधे सुनते ही कुत्ता तालियां बजाने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @evyaanb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 74 लाख से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. यह भी पढ़ें: अपने बच्चों के साथ आराम कर रही थी मदर डॉग, तभी पिल्लों के बीच जाकर बैठ गई नन्ही बकरी, देखें Viral Video
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- कुत्ते इंसान से अच्छे होते हैं, वह किसी भी भावना को इंसान से बेहतर समझते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है- पक्का सनातनी कुत्ता है, उधर एक ने लिखा है- काश यह मेरे घर होता मेरी मां बहुत खुश होती राधे-राधे. यह भी पढ़ें: बैठे-बैठे कुत्ते को आ गई गहरी नींद, अगले ही पल जो हुआ... Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ता दिखाई दे रहा है और उसे पास कुछ लोग राधे-राधे भजन गा रहे हैं. राधे-राधे सुनते ही कुत्ता अपने आगे के दोनों पैरों को जोड़कर तालियां बजाने लगता है, जब तक लोग भजन गा रहे होते हैं, तब तक कुत्ता तालियां बजाते रहता है. राधारानी के प्रति कुत्ते की भक्ति को देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

