Viral Video: शिकारी बाघ के नीचे लेकर लड़की ने कराया फोटोशूट, वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की शिकारी बाघ के नीचे लेटकर जानलेवा फोटोशूट कराती नजर आ रही है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे.
Viral Video: बाघ, शेर, तेंदुआ और चीता जैसे शिकारी जानवरों (Animals) से जंगल के बाकी जानवर भी खौफ खाते हैं, ऐसे में भला इंसान उनके सामने जाने की हिम्मत कैसे जुटा सकता है. ये जंगली जानवर पल भर में अपने शिकार का काम तमाम करने के लिए जाने जाते हैं, बावजूद इसके कई लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर इन जानवरों से पंगा लेने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की शिकारी बाघ (Tiger) के नीचे लेटकर जानलेवा फोटोशूट (Photoshoot) कराती नजर आ रही है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो को @Figensport नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक लड़की जमीन पर लेटी हुई है और खूंखार बाघ उस लड़की के ऊपर आराम करता दिख रहा है. बाघ के नीचे लेटकर लड़की आराम से फोटोशूट करा रही है और उसे जरा सा भी डर नहीं लग रहा है. कई लोगों ने जहां लड़की को शेरनी बताया है तो कई लोगों का कहना है कि इस तरह का फोटोशूट जिंदगी पर भारी पड़ सकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: सर्कस में करतब दिखाने के दौरान बाघ ने किया ट्रेनर पर हमला, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
It is a woman's charm? pic.twitter.com/HTk2m50tqi
— The Best (@Figensport) May 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

