Viral Video: सीलिंग में छुपकर बैठा था विशालकाय अजगर, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम को जमकर किया परेशान
सोशल मीडिया पर वैसे तो अजगर के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सीलिंग में छुपकर बैठे अजगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अजगर की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अजगर को पकड़ने में रेस्क्यू टीम की हालत पतली हो गई.
Python Viral Video: अक्सर जंगल से निकलकर सांप (Snake) शहरों और गांव में लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं. एक तरह जहां अधिकांश सांप जहरीले होते हैं तो वहीं अजगर (Python) अपने भारी-भरकम शरीर से बड़े-बड़े जीव का पल भर में काम तमाम करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो अजगर के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सीलिंग में छुपकर बैठे अजगर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. अजगर की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अजगर को पकड़ने में रेस्क्यू टीम की हालत पतली हो गई. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार किसी तरह से रेस्क्यू टीम अजगर को पकड़ने में कामयाब रही. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीलिंग से निकालते समय अजगर जोर से जमीन पर गिर गया, फिर किसी तरह से पकड़कर उसे घर से बाहर निकाला गया.
देखें वीडियो-
Holy shit 😳🐍😱🐍 pic.twitter.com/FD0AgL4u2I
— Best Videos 🎥🔞 (@_BestVideos) August 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

