वायरल

Giant Meteor: स्कॉटलैंड में नजर आया विशाल उल्का, अज्ञात स्थान पर यह Space Object हुआ क्रैश (Watch Video)

स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के उत्तर में एक बड़ा उल्का देखा गया है. मदरवेल में एक बैक गार्डन से लिए गए वीडियो में एक बड़ी चमकीली वस्तु को आसमान से नीचे की तरफ किसी अज्ञात स्थान पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है.

Giant Meteor: स्कॉटलैंड में नजर आया विशाल उल्का, अज्ञात स्थान पर यह Space Object हुआ क्रैश (Watch Video)
विशालकाय उल्का (Photo Credits: Twitter)

Giant Meteor Viral Video: स्कॉटलैंड (Scotland) और इंग्लैंड के उत्तर (North of England) में एक बड़ा उल्का (Giant Meteor) देखा गया है. मदरवेल (Motherwell) में एक बैक गार्डन से लिए गए वीडियो में एक बड़ी चमकीली वस्तु को आसमान से नीचे की तरफ आते हुए देखा जा सकता है. यूके उल्का नेटवर्क (UK Meteor Network) को आकाश में आग के गोले के बारे में 200 से अधिक सार्वजनिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है. उनके कुछ कैमरों ने इस नजारे को कैद कर लिया, जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यह स्पेस ऑब्जेक्ट (Space Object) इतना नीचे था कि आप इसकी आवाज तक सुन सकते थे. बताया जा रहा है कि यह उल्का अज्ञात स्थान पर क्रैश हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).