Marmot Funny Video: अच्छे बच्चे की तरह शॉवर लेता दिखा मारमोट, उसके नहाने का अंदाज देख छूट जाएगी आपकी हंसी
सोशल मीडिया पर मारमोट का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अच्छे बच्चे की तरह स्नान करता हुआ नजर आ रहा है. नहाते समय वो ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी.
Marmot Funny Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पशु-पक्षियों से जुड़े कई मजेदार वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. उनमें से कई जीव इतने क्यूट होते हैं कि उनसे नजरें नहीं हटती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर मारमोट (Marmot) का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अच्छे बच्चे की तरह स्नान करता हुआ नजर आ रहा है. नहाते समय वो ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी. शॉवर से स्नान करते समय मारमोट जैसे अपनी बॉडी को टर्न करता है और जिस तरह से अपनी प्रतिक्रिया देता है वो देखने लायक है.
इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 8.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिस तरह से यह मारमोट शॉवर के दौरान मुड़ता है. आपको बता दें कि मारमोट एक प्रकार की बड़ी गिलहरी की प्रजाति है. इसकी कुछ प्रजातियां भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय, लद्दाख और यूरोप व अमेरिका के पर्वतों पर पाई जाती हैं. इनकी कुछ प्रजातियां घास वाली जगहों को पसंद करती है और वहीं पर निवास करती हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शॉवर के नीचे मजे से स्नान करता दिखा Marmot, उसके रिएक्शन को देख मुस्कुरा देंगे आप
देखें वीडियो-
The way this marmot turns during a shower
📹 marmot_qh
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

