वायरल

Viral Video: शॉवर के नीचे मजे से स्नान करता दिखा Marmot, उसके रिएक्शन को देख मुस्कुरा देंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर शॉवर से स्नान करते मारमोट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका रिएक्शन देखते ही बनता है और यकीनन स्नान करते समय उसके रिएक्शन को देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

Viral Video: शॉवर के नीचे मजे से स्नान करता दिखा Marmot, उसके रिएक्शन को देख मुस्कुरा देंगे आप
शॉवर लेता मारमोट (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे जीवों के वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें संख्या कम होने के चलते असल में देख पाना काफी मुश्किल होता है. हालांकि इंटरनेट के दौर में कई दुर्लभ जीवों या विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके जीवों को देख पाना काफी आसान हो गया है. वैसे तो आपने नन्ही गिलहरी (Squirrel) को कभी न कभी देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने बड़ी गिलहरी की प्रजाति वाले मारमोट (Marmot) को देखा है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर शॉवर से स्नान करते मारमोट (Marmot Taking Shower) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसका रिएक्शन देखते ही बनता है और यकीनन स्नान करते समय उसके रिएक्शन को देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

स्नान करते हुए मारमोट के इस फनी वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मारमोट शॉवर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 421.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: प्यास से तड़पती गिलहरी ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार, शख्स ने बोतल से पिलाया पानी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मारमोट को शॉवर के नीचे खड़ा करके उसे रगड़-रगड़ कर स्नान कराया जा रहा है. शरीर पर पानी पड़ने के बाद वो गजब का रिएक्शन देता है, जिसे देख चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. आपको बता दें कि मारमोट एक प्रकार की बड़ी गिलहरी होती है. इनमें से कुछ प्रजातियां भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय, लद्दाख में पाई जाती हैं, जबकि कुछ प्रजातियां यूरोप के ऐल्प्स पर्वत, अमेरिका के रॉकी पर्वत और कास्केड पर्वत पर पाई जाती हैं. उधर कई प्रजातियां ऐसी भी हैं जो घास वाली जगहों पर रहना पसंद करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).