चार दोस्तों ने मिलकर उठाया पार्टी का लुत्फ, एक-दूसरे के साथ मजे से गन्ना खाते आए नजर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर पांडा से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार पांडा दोस्त मिलकर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि चार पांडा एक साथ कुर्सी पर बैठे हैं और सभी मिलकर स्नैक्स पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं.
Viral Video: जिस तरह से लोग दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती या पार्टी करते हैं, उसी तरह से जानवरों में भी याराना देखने को मिलता है. जानवरों में पांडा (Panda) को सबसे क्यूट जानवर माना जाता है, जिनकी अटखेलियां लोगों को काफी पसंद आती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर पांडा से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चार पांडा दोस्त मिलकर पार्टी (Panda Party) करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को @yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में देख सकते हैं कि चार पांडा एक साथ कुर्सी पर बैठे हैं और सभी मिलकर स्नैक्स पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं. ये पांडा मजे से गन्ना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बिस्तर पर लेटकर नाश्ता करता दिखा आलसी पांडा, क्यूटनेस देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा
पार्टी करते पांडा-
Pandas snacks party..🐼🎍😍 pic.twitter.com/2Oay5tGi5g
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) December 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

