देश

Noida Car Parking Clash: नोएडा में कार पार्क करने को लेकर बीच सड़क पर मारपीट, सामने आया बवाल का VIDEO

नोएडा के सेक्टर 72 के B ब्लॉक में कार पार्क करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद बीच सड़क पर लाठी-डंडे चले और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई.

Noida Car Parking Clash: नोएडा में कार पार्क करने को लेकर बीच सड़क पर मारपीट, सामने आया बवाल का VIDEO
Photo- X

Noida Car Parking Clash: नोएडा के सेक्टर 72 के B ब्लॉक में कार पार्क करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद बीच सड़क पर लाठी-डंडे चले और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. मारपीट के तरीके से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दबंग कितने मनबढ़ हो गए  हैं, जिनमें न तो बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान है और न ही पुलिस का डर है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है. 'X' पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी नोएडा ने लिखा कि यह घटना पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों के बीच कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद था. शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

नोएडा में कार पार्क करने को लेकर बीच सड़क पर मारपीट

नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).