बच्चे को स्कूल छोड़ने गए पिता की गुंडों ने की बेरहमी से पिटाई, रोता-बिलखता दिखा मासूम (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे एक पिता को कुछ गुंडे बेरहमी से पिटते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे एक पिता को कुछ गुंडे बेरहमी से पिटते हुए नजर आ रहे हैं. घटना पंजाब (Punjab) के मनसा (Mansa) की बताई जा रही है, जहां सुबह के वक्त पिता अपने बच्चे को बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे, जैसे ही उन्होंने स्कूल के बाहर बाइक रोकी, तभी उनका पीछा कर रहे गुंडों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से डंडों से उनकी पिटाई करने लगे. अपने पिता को पिटते देख मासूम रोने-बिलखने लगा. बताया जा रहा है कि गुंडों और शख्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. यह भी पढ़ें: Girls Fighting Video: जब शोरूम में एक ही ड्रेस के लिए आपस में भिड़ गई 2 लड़कियां, देखें मारपीट का वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
Visuals from Mansa where due to personal rivalry, six people broke both legs of a person who had come to drop his son off at school. They had a previous dispute as well, and earlier also an FIR under section 307 has been registered against them. pic.twitter.com/JEohspw5P8
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) August 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

