वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में बाप-बेटी ने गंवाई जान, बैलेंस बिगड़ने से हुआ दर्दनाक हादसा (Watch Viral Video)

आबू रोड़ रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश में पिता और बेटी की मौत हो गई.

चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में बाप-बेटी ने गंवाई जान, बैलेंस बिगड़ने से हुआ दर्दनाक हादसा (Watch Viral Video)
चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में गंवाई जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: चलती ट्रेन (Moving Train) में चढ़ना या फिर उतरने की कोशिश करना जानलेवा साबित हो सकता है, बावजूद इसके लोग अपनी जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे कई हादसे के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में आबू रोड़ रेलवे स्टेशन (Abu Road Railway Station) से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश में पिता और बेटी (Father and Daughter) की मौत हो गई. दरअसल, चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान बच्ची को बचाने के चक्कर में पिता का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे दोनों ट्रेन के नीचे गिर गए और इस दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए. इस वीडियो को @shubhamrai80 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.  यह भी पढ़ें: VIDEO: रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, खरोंच भी नहीं आई, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).