वायरल

पिता ने अपनी लाड़ली के हाथों में लगाया नेल पॉलिश, बच्ची ने दिया ऐसा रिएक्शन, दिल जीत लेगा बाप-बेटी का Viral Video

दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिता अपनी नन्ही सी बेटी के हाथों पर नेल पॉलिश लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बेटी नेल पॉलिश देखकर बहुत क्यूट एक्सप्रेशन देती है, फिर आखिर में वो अपने पिता को किस करके प्यार जताती है.

पिता ने अपनी लाड़ली के हाथों में लगाया नेल पॉलिश, बच्ची ने दिया ऐसा रिएक्शन, दिल जीत लेगा बाप-बेटी का Viral Video
बेटी के हाथों में नेल पॉलिस लगाते पिता (Photo Credits: X)

Viral Video: बाप (Father) और बेटी (Daughter) का रिश्ता बेहद खास होता है, जहां एक पिता अपनी बेटी की हर ख्वाहिश को पूरी करने की कोशिश करता है तो वहीं बेटी के लिए उसका पिता उसकी पूरी दुनिया होता है. पिता और बेटी के रिश्ते से जुड़े खूबसूरत वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलता है. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पिता अपनी नन्ही सी बेटी के हाथों पर नेल पॉलिश लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बेटी नेल पॉलिश देखकर बहुत क्यूट एक्सप्रेशन देती है, फिर आखिर में वो अपने पिता को किस करके प्यार जताती है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक बेटी का पिता होना. यह भी पढ़ें: Teacher and Students Dance: टीचर और स्टूडेंट्स ने एक साथ किया 'गुलाबी शरारा' गाने पर डांस, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).