वायरल

Fanta Omelette: कोलकाता के स्ट्रीट वेंडर ने बनाया 'फैंटा ऑमलेट', वीडियो देख इंटरनेट पर भड़के लोग

अपने रचनात्मक और स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड के लिए मशहूर देश में कोलकाता के एक विक्रेता ने पाककला के क्षेत्र में एस्पेरिमेंट को चरम सीमा तक पहुंचा दिया है. हाल ही में ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विक्रेता "कोल्ड ड्रिंक ऑमलेट" तैयार कर रहा है, जिसमें वह अंडे पकाने के लिए तेल की जगह फैंटा का इस्तेमाल करता है...

Fanta Omelette: कोलकाता के स्ट्रीट वेंडर ने बनाया 'फैंटा ऑमलेट', वीडियो देख  इंटरनेट पर भड़के लोग
फैंटा ऑमलेट (Photo: Instagram)

अपने रचनात्मक और स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड के लिए मशहूर देश में कोलकाता के एक विक्रेता ने पाककला के क्षेत्र में एस्पेरिमेंट को चरम सीमा तक पहुंचा दिया है. हाल ही में ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विक्रेता "कोल्ड ड्रिंक ऑमलेट" तैयार कर रहा है, जिसमें वह अंडे पकाने के लिए तेल की जगह फैंटा का इस्तेमाल करता है. यह असामान्य व्यंजन, जिसमें छह फोड़ें हुए अंडे को फ़िज़ी ड्रिंक में मिलाया जाता है, उसके ऊपर कटे हुए टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च और धनिया डालता है. विक्रेता ने अपनी रचना को गर्व के साथ प्रदर्शित किया, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली है. यह भी पढ़ें: Maggi Laddu! यूजर ने मैगी लड्डू बनाकर ट्विटर पर किया पोस्ट, लोगों ने कहा अब दर्द बर्दास्त नहीं होता, देखें मजेदार रिएक्शन्स

वीडियो की शुरुआत विक्रेता द्वारा कोल्ड ड्रिंक की पूरी बोतल को गर्म पैन में डालने से होती है, इसके बाद अंडे को सीधे उबलते तरल में फोड़ दिया जाता है. नमक डालने और इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद, वह अपनी रंगीन लेकिन अपरंपरागत डिश को पूरा करने के लिए कटी हुई सब्ज़ियां मिलाता है. फिर वह डिश को एक पत्ते पर परोसता है.

कोलकाता के स्ट्रीट वेंडर ने बनाया 'फैंटा ऑमलेट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Subrata Samaddar (@foodandstreett)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).